• Mon. Nov 2nd, 2026

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एसपी रेलवे ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश…

ByAajkijankirti

Nov 1, 2026

मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा एवं परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर जीआरपी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने मुरादाबाद जंक्शन का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उनके साथ स्टेशन अधीक्षक महेन्द्रपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी रेलवे मुरादाबाद विश्वजीत एवं जीआरपी की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट खिड़की सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी और सुरक्षा इंतजामों को परखा।निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, स्टेशन पर प्रभावी भीड़ नियंत्रण बनाए रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।एसपी रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने पर जोर दिया।जीआरपी मुरादाबाद ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों एवं यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के साथ ही परीक्षा का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन कराना उसकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *