मुरादाबाद। PET परीक्षा-2026 के दृष्टिगत रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को रेलवे स्टेशन मुरादाबाद जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे, जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद एवं क्षेत्राधिकारी रेलवे सर्किल मुरादाबाद ने स्टेशन का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर के सभी प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट खिड़कियों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात जीआरपी पुलिस बल की ड्यूटी चेक की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया गया।अधिकारियों ने PET परीक्षा में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन परिसर में प्रभावी निगरानी बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं मजबूत रखने पर जोर दिया गया।परीक्षा के दौरान यात्रियों एवं अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जीआरपी बल को मुस्तैदी से ड्यूटी करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।







