मुरादाबाद। विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और महापौर विनोद अग्रवाल सहित पुलिस अधीक्षक नगर ने लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। वहीं, थाना कटघर पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराया गया।






