मुरादाबाद। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने जीआरपी पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, समर्पण, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की उत्कृष्ट परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद के पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) कार्यालय सहित सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्रों एवं थानों पर ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने जनसेवा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।







