• Tue. Nov 17th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित….

ByAajkijankirti

Nov 17, 2026

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, चिकित्सा, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पंचायतीराज, पर्यटन, सामाजिक वानिकी, शिक्षा, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण, मत्स्य, पोषण अभियान, पेंशन, युवा कल्याण, लोक निर्माण विभाग, सेवायोजन, श्रम, उद्योग, सहकारिता एवं सिंचाई सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा ए श्रेणी में बने रहने के निर्देश दिए।
फैमिली आईडी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने डीएसटीईओ को पूरी सक्रियता के साथ खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं अनुसूचित जाति पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे एक श्रमिक के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला श्रम अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित श्रमिक की 30 नवंबर तक हरसंभव मदद सुनिश्चित कर इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उद्यान अधिकारी की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने बैठक समाप्त होने से पूर्व संबंधित शासनादेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *