• Tue. Oct 27th, 2026

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक व अपर नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ….

ByAajkijankirti

Oct 26, 2026

मुरादाबाद। महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर जनपद मुरादाबाद में भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गवर्नमेंट इंटर कॉलेज से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि जी का भव्य दरबार, राम दरबार सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भगवान वाल्मीकि जी का दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और रामायण में निहित आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। साथ ही करुणा, सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया गया।मंदिरों में हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनशासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के चयनित मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धा और गरिमा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहीं। इन आयोजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों, आदर्शों और साहित्यिक योगदान के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए गए थे निर्देशजिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की ओर से आयोजनों के दौरान आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया था।महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक होने के साथ ही उनके महान साहित्यिक योगदान तथा मानवीय मूल्यों की याद दिलाता है। उनके आदर्श समाज में समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *