मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला द्वारा जीआरपी लाइन मुरादाबाद में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर अधिकारी/कर्मचारीगण की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं सजगता बरतने तथा ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण, माल निस्तारण, लंबित एसआर एवं विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।









