• Fri. Jul 3rd, 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली आयोजित, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी…

ByAajkijankirti

Jul 2, 2026

मुरादाबाद जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का द्वितीय चरण 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक संचालित है साथ ही दस्तक अभियान 11 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा।इस अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सीएमओ कार्यालय परिसर से शुरू होकर पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुई। रैली में एनसीसी कैडेट्स, बी.टी.सी. छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आशा कार्यकर्ता, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हुए।जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलाई।शपथ के दौरान सभी ने व्यक्तिगत स्वच्छता, घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग परिवार एवं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक नुकसान का भी बड़ा कारण बन सकते हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से संचारी रोगों से बचाव के लिए सतर्क रहने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति में संचारी रोग के लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजने हेतु प्रेरित करें।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. जयपति कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्स्नी पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी आशीष सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी रघुवीर सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक चन्द्रशेखर, डीपीएम विमल शर्मा, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात कुमार, अर्बन कोऑर्डिनेटर अर्जुन-उर-रहीम अंसारी, मॉनिटर शेखर गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *