• Sat. Sep 5th, 2026

रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी…

ByAajkijankirti

Sep 5, 2026

मुरादाबाद। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, मुरादाबाद में श्रद्धा और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, जिलाधिकारी मुरादाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में अधिकारियों एवं पुलिस परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर सभी ने सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और सभी ने हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *