• Wed. Feb 4th, 2026

मुरादाबाद में उदीषा ’26साहित्य के मंच पर कला और फोटोग्राफी के ‘सुपरस्टारों’ ने मारी बाजी

ByShaziya Ansari (Editor)

Jan 27, 2026

मुरादाबाद साहित्य, संवाद और सृजन का सबसे बड़ा उत्सव ‘उदीषा ’26 चौपाला साहित्योत्सव’ अपने पूरे उत्कर्ष पर रहा! 22 से 26 जनवरी तक चले इस 5-दिवसीय ‘क्रिएटिव कार्निवल’ ने मुरादाबाद की फिजाओं में कला का जादू घोल दिया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक पल तब आया जब फोटोग्राफी और आर्ट गैलरी के उन धुरंधरों के नाम घोषित हुए, जिन्होंने अपनी जादुई नजर से जूरी का दिल जीत लिया।
विजेताओं की सूची, जिनकी कला ने इस बार ‘उदीषा’ में चार चाँद लगा दिए:
फोटोग्राफी के ‘विजुअल मास्टर्स’
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी
(जंगल की जान)
प्रथम: असलम वारिश
द्वितीय: ए. आर. रहमान
तृतीय: हिमांशु बंसल
फोटोजर्नलिज्म (सच्चाई का आईना):
प्रथम: राजेश राजा
द्वितीय: आदित्य अवस्थी
तृतीय: सुहैल खान
जनरल फोटोग्राफी
(नजरिया अपना-अपना):
प्रथम: विवेक शंखदार
द्वितीय: अर्चना उपाध्याय
तृतीय: विपिन गुप्ता
आर्ट गैलरी के ‘कैनवास किंग’
जब रंग और कल्पना मिले, तो पैदा हुआ वो जादू जिसे दुनिया ने देखा! हमारे टॉप आर्टिस्ट्स:
कृष्णा मोहन (प्रथम पुरस्कार) – कला का शिखर
पवन पाल (द्वितीय पुरस्कार)
कार्तिक सक्सैना (तृतीय पुरस्कार)
जोश और जुनून का संगम!
आयोजन समिति ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “इन कलाकारों ने सिर्फ तस्वीरें नहीं खींची या पेंटिंग नहीं बनाई, बल्कि मुरादाबाद की रूह को कैनवास और लेंस पर उतारा है। 22 जनवरी के संकल्प से 26 जनवरी के गौरव तक—उदीषा ’26 एक ऐसी ‘हाई-एनर्जी’ लहर थी जिसे शहर सालों तक याद रखेगा!”
अगले साल, और भी बड़ा, और भी बेहतर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *