• Wed. Feb 4th, 2026

विकास भवन में आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में बैठक…..

मुरादाबाद मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन में आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सक्षम आंगनबाडी केन्द्रों पर उपलब्ध कराये जाने वाले विभिन्न घटकों यथा रेनवाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका एवं बाला पेन्टिंग कराये जाने पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा इन कार्यो में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने हेतु सुझाव दिये गये।
इसके अतिरिक्त आंगनबाडी केन्द्र भवन निर्माण, आंगनबाडी केन्द्रों पर।हॉटकुक्ड फूड योजना का संचालन पीएमएमवीवाई, एफआरएस, पोषाहार वितरण, वीएचएसएनडी सत्रों के सफलतापूर्वक आयोजन एवं।सत्रों का पर्यवेक्षण, एनआरसी में सैम बच्चों का सन्दर्भन, आंगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों का वजन किये जाने सहित अन्य विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में सक्षम आंगनबाडी केन्द्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, आंगनबाडी केन्द्र भवनों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने, सभी आंगनबाडी केन्द्रों पर हॉटकुक्ड फूड योजना का सफलतापूर्वक संचालन करने, वीएचएसएनडी सत्रों का सफलतापूर्वक आयोजन करने, आंगनबाडी केन्द्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों का एफ०आर०एस० वैरिफिकेशन
शत-प्रतिशत करने, एनआरसी में अधिक से अधिक बच्चों को भर्ती कराने तथा आंगनबाडी केन्द्रों पर शत-प्रतिशत बच्चों का वजन कर पोषण ट्रैकर पर वजन फीड करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी / प्रभारी जनपद मुरादाबाद तथा अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग एवं अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *