जनपद न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम, जिलाधिकारी अनुनय झा, एसएसपी सतपाल अंतिल और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तपस्या त्रिपाठी सहित ने वरिष्ठ न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुरादाबाद शहर स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागार में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी ली और कारागार अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।जनपद न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि बंदियों की ज़मानत प्रक्रिया में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए।बारिश के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो, इसको लेकर भी उन्होंने निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और एसएसपी ने परिसर में पौधरोपण भी किया।






