मुरादाबाद रेलवे क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सिंह द्वारा थाना जीआरपी चंदौसी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी एवं उ0नि0गण के साथ OR (ऑर्डरली रूम) कर उनके कार्यों की समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके उपरांत मय पुलिस बल रेलवे स्टेशन चंदौसी का भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यात्रियों की सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की निगरानी तथा स्टेशन परिसर में सतर्कता बनाए रखने के संबंध में पुलिस बल को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
*यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम रेल यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।*












