• Tue. Feb 10th, 2026

बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी…..

मुरादाबाद विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा समस्त जिला समन्वयक द्वारा प्रतिभाग किया गया।
समग्र शिक्षा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 विभिन्न गदो में जारी लिमिट के सापेक्ष स्थिति की समीक्षा की गयी।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद स्तर से विभिन्न मदों मे लिमिट के रूप में जारी की गयी धनराशि की समीक्षा करते हुए व्यय की गयी धनराशि को प्रबन्ध पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें।विद्यालय स्तर पर निर्माण कार्य किये जाने हेतु एसएमसी के खातों में लिमिट जारी की गयी। जनपद स्तर पर जारी की गयी लिमिट 100 प्रतिशत के सापेक्ष व्यय का प्रतिशत 99.82 प्रतिशत है, सम्बन्धित जिला समन्वयक एवं लेखाकार को निर्देश दिये गये कि प्रेषित की गई धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय आगामी तीन दिवस में सुनिश्चित किया जाये।
निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा में जनपद को जारी की धनराशि का शत-प्रतिशत उपभोग नहीं किया गया है। जनपद को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के भुगतान हेतु रू 287.71 ( लाख) की धनराशि लिमिट के रूप में प्राप्त हुई है, जिसमें से अद्यतन रू0 163.10 (लाख) का व्यय हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि शेष धनराशि के भुगतान किये जाने हेतु तत्काल पत्रावली मे अपेक्षित अभिलेख संलग्न कर प्रस्तुत करें।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में व्यय का प्रतिशत 37.46 प्रतिशत है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद स्तर माह मार्च तक के व्यय हेतु अपेक्षित धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
जिस कारण व्यय का प्रतिशत निम्न प्रदर्शित हो रहा है। निर्देश दिये गये कि आवश्कतानुसार तत्काल व्यय किया जाये।
जिला परियोजना कार्यालय मे रिक्त जिला समन्वयक व अन्य पदो हेतु जारी किये गये विज्ञापन उपरान्त जिन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हो चुका है। उसमे मानक के अनुरूप उपस्थित अभ्यर्थियों मे से योग्य का चयन करते हुए शेष पदो के पुनः रैण्डम / सम्पूर्ण सूची प्राप्त करते हुए 15 फरवरी 2026 तक चयन की कार्यवाही पूर्ण कर लें।
विकास खण्ड बिलारी मे निर्माणाधीन ब्लॉक संसाधन केन्द्र का निर्माण कार्य अद्यतन आरम्भ न होने के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि कार्यदायी संस्था से सम्पर्क कर निर्माण कार्य तत्काल आरम्भ कराया जाना सुनिश्चित करें।
नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 मे यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि जनपद में संचालित समस्त कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों मे वर्तमान सत्र में अध्यययनरत कक्षा-8 की छात्रायें अनिवार्य रूप से उसी विद्यालय की कक्षा 9 में प्रवेश लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *