• Mon. Feb 9th, 2026

कृषि विभाग मुरादाबाद द्वारा मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता/प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम का आयोजन…..

उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि विभाग मुरादाबाद द्वारा मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता/प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम का आयोजन अपराहन 12ः00 बजे से मुशायरा ग्राउण्ड, कलेक्ट्रेट मुरादाबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिलेट्स रेसीपी उपभोक्ता जागरूकता एवं विकास प्रतियोगिता एवं हेतु श्री अन्न उत्पादों के समुचित उपभोग एवं लाभ के विषय में श्री अन्न के व्यंजनों को जनसामान्य के दैनिक आहार में सम्मिलित कराये जाने तथा उसके व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।
उक्त कार्यक्रम में गोपाल अंजान, सदस्य विधान परिषद, डॉ नवदीप यादव, ब्लॉक प्रमुख मूढापाण्डेय, विक्की ठाकुर, विधायक कुंदरकी के सुपुत्र,जीवन प्रकाश, संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मण्डल, ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर, संतोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक, प्रशान्त कुमार, उप कृषि निदेशक(कृषि रक्षा) मुरादाबाद मण्डल, गोविन्द बल्लभ पाठक, जिला विकास अधिकारी,आर0पी0 भगत, डी0सी0 मनरेगा,श्वेतांक पाण्डेय, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, के0एन0 पाण्डेय, डी सी एन आर एल एम, प्रो0 डॉ अनामिका त्रिपाठी, पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण द्वारा पर्यटन विभाग/होटल एवं रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन, एफ०पी०ओ०, स्कूल कॉलेज कीछात्राओं,आई0सी0डी0एस0 तथा महिला समूह द्वारा स्टॉलों पर श्री अन्न से तैयार किये गये पकवानों/उत्पादों का अवलोकन/निरीक्षण किया गया। संतोष कुमार द्विवेदी उप कृषि निदेशक द्वारा आगन्तुक सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया गया तथा मिलेट्स की उपयोगिता के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया।
श्री अन्न के विभिन्न व्यंजनों का मूल्यांकन गोविन्द बल्लभ पाठक, जिला विकास अधिकारी, प्रो0 डॉ अनामिका त्रिपाठी, पर्यावरण नोडल अधिकारी/पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद, जानकी देवी, सी0डी0पी0ओ0 की समिति द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पर्यटन विभाग/होटल एवं रेस्टोरेन्ट के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में कुन्दन होटल को प्रथम पुरस्कार, नन्दन होटल को द्वितीय पुरस्कार एवं डयूमोर को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार 02-02 स्कूल/कॉलेज की छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार (कुल 06 स्कूलों को पुरस्कार) तथा 01-01 महिला समूहों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार तथा 02-02 आई0सी0डी0एस0 को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार (कुल 06 आई0सी0डी0एस0 को पुरस्कार) का वितरण किया गया। जनपद में श्रीअन्न पर कार्य कर रहे वी0पी0सी0एल0, एफपीओ मुरादाबाद को श्रीअन्न पर बने व्यंजनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम पुरस्कार किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र दे कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की धनराशि क्रमशः रू0 2500, रू० 2000 एवं रू० 1500 है जो उनके बैंक खाते में स्थानान्तरित की जायेगी।
उक्त कार्यक्रम में डॉ राजेन्द्रपाल जिला कृषि अधिकारी, डॉ योगेन्द्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, हर्षित चौहान, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, डा० शिवशंकर कृषि वैज्ञानिक के०वी० के० ठाकुरद्वारा, आमरेन्द्र वास्तव ,एक आर कोआपेरेटिव , सदानन्द शर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, बबिता मेहरोत्रा, कार्यक्रम समन्वयक माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रहास कुमार द्वारा किया गया।

     उप कृषि निदेशक,मुरादाबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *