मुरादाबाद में भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में ही कुलपति, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता और कार्यदाई संस्था के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने पूरी कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली साथ ही निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए मजदूरों की संख्या में वृद्धि की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी मानकों का पालन करते हुए यथाशीघ्र विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए परिसर में स्थापित लैब एवं अन्य उपकरणों की उपलब्धता के बारे में पूंछा एवं स्थलीय जायजा लिया।





