• Sun. Jul 12th, 2026

कुचावली गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल..

ByAajkijankirti

Jul 12, 2026

वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत कांठ मार्ग (कांवड़ पथ) स्थित ग्राम कुचावली में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 में विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है तथा प्रत्येक नागरिक की भागीदारी इस अभियान की सफलता की कुंजी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझना अत्यंत आवश्यक है। बीते नौ वर्षों में प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और वनाच्छादन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम में विधायक कुंदरकी रामवीर सिंह, एमएलसी सतपाल सैनी, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगीता गौतम, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *