• Tue. Jul 14th, 2026

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, फैमिली आईडी की प्रगति में लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी..

ByAajkijankirti

Jul 14, 2026

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं तथा संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक ग्राम का भ्रमण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि ग्राम स्तर पर तैनात कर्मचारी विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही एवं निष्क्रियता बरतने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।*फैमिली आईडी में खराब प्रगति पर 07 अधिकारियों को चेतावनी नोटिस।* जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने फैमिली आईडी की प्रगति को लेकर समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और डीसी मनरेगा, डीडी कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए और सहायक श्रमायुक्त को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।इन विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग के चिन्हित लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनवाने की जिम्मेदारी दी गई थी परंतु काफी समय व्यतीत होने के बाद भी संतोषजनक प्रगति दर्ज नहीं हुई है।जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 77 प्रतिशत फैमिली आईडी बनाई जा चुकी है, इसे शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *