• Thu. Jul 30th, 2026

मंडलायुक्त ने कार्यालय परिसर में नवनिर्मित पिंक शौचालय का किया लोकार्पण…..

ByAajkijankirti

Jul 30, 2026

मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में नवनिर्मित पिंक शौचालय का लोकार्पण मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।मीडिया से बातचीत करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सार्वजनिक स्थल एवं सरकारी कार्यालय परिसर में महिलाओं और बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिससे महिला कर्मचारियों एवं महिला आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं की मूलभूत आवश्यकताएं पुरुषों से भिन्न होती हैं। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकारी कार्यालय परिसरों में चरणबद्ध तरीके से पिंक शौचालय सहित अन्य आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल महिलाओं की गरिमा, सुविधा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कुलदीप संत सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *