• Sat. Aug 1st, 2026

प्रशासन की त्वरित सक्रियता से मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी आग पर समय रहते पाया काबू…..

ByAajkijankirti

Aug 1, 2026

मुरादाबाद थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बुध बाजार स्थित कुटिया वाली गली में संचालित एक मोमबत्ती फैक्ट्री में देर रात आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रशासन की त्वरित सक्रियता, बेहतर समन्वय और लगातार चले संयुक्त अभियान के परिणामस्वरूप आग पर सुबह करीब 05:30 बजे तक काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभालते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सभी उपलब्ध फायर टेंडरों को तत्काल घटनास्थल पर लगाया गया। फायर सर्विस, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों ने पूरी रात लगातार अभियान चलाकर आग को फैलने से रोका तथा आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा।घटना स्थल पर एहतियात के तौर पर फायर एवं पुलिस विभाग की टीमें मुस्तैदी से तैनात हैं और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय और प्रभावी कार्रवाई के कारण स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *