• Fri. Aug 14th, 2026

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ…

ByAajkijankirti

Aug 14, 2026

मुरादाबाद राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने मुरादाबाद शहर स्थित केसीएमओ विद्यालय में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को बताया कि पेट में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली वर्ष में दो बार खिलाई जाती है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता अपनाने, हाथों को साबुन से धोने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने स्वयं भी बच्चों के साथ एल्बेंडाजोल की गोली खाकर उन्हें दवा सेवन के लिए प्रोत्साहित किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बच्चों को कृमि संक्रमण तथा न्यूरोसिस्टिसरकोसिस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पेट के कीड़े स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने बच्चों से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. शर्मा, नोडल अधिकारी एनडीडी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस शैलेन्द्र कुमार राय, डीपीएमएम रघुवीर सिंह, डीसीपीएमएम चन्द्रशेखर, डीईओआईसी मैनेजर सगीर अहमद सहित स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *