“हर घर तिरंगा” अभियान के उपलक्ष्य में एसआरपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी रेलवे मुरादाबाद विश्वजीत सिंह की उपस्थिति में थाना जीआरपी मुरादाबाद से रेलवे स्टेशन, मुरादाबाद पर जीआरपी व आरपीएफ के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, सरकुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, आदि स्थानों पर पैदल मार्च किया गया। इस अवसर पर आशुतोष शुक्ला द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारीगण को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।





