• Sat. Aug 15th, 2026

जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पोषण सेवाओं के निर्देश…

ByAajkijankirti

Aug 14, 2026

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर, मोबाइल वेरिफिकेशन, आभा आईडी, वीएचएसएनडी रिपोर्ट तथा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) सहित विभिन्न पोषण सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने आभा आईडी के निर्धारित नए लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भगतपुर टांडा क्षेत्र में होम विजिट की स्थिति में सुधार लाने तथा सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।एनआरसी में बच्चों के भर्ती होने के मामलों में आईसीडीएस विभाग की अपेक्षित सहभागिता न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनआरसी में वर्तमान में भर्ती बच्चों की संख्या की जानकारी लेते हुए पात्र बच्चों को समय से एनआरसी तक पहुंचाने तथा उनकी संख्या में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहें और शासन की योजनाओं एवं पोषण संबंधी सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। आंगनवाड़ी केंद्रों की स्वच्छता एवं सुंदरता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पर्यवेक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *