• Tue. Aug 18th, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण….

ByAajkijankirti

Aug 17, 2026

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में तहसील ठाकुरद्वारा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आगामी संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व इन सभी शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो।संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें विद्युत विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, जलभराव सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में पात्रता सूची से संबंधित शिकायत लेकर विकासखंड ठाकुरद्वारा के ग्राम ख्वाजापुर दंतला के ग्रामीण जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। जिलाधिकारी ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए पांच अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम द्वारा शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा 18 अगस्त को जिलाधिकारी को विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।जिलाधिकारी ने एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करते रहें और जनसमस्याओं की मौके पर ही जानकारी प्राप्त कर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं। उन्होंने विशेष रूप से बारिश के दौरान सतर्कता बरतने तथा ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।इस दौरान सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *