• Fri. Aug 21st, 2026

मुख्य विकास अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण…..

ByAajkijankirti

Aug 21, 2026

मुरादाबाद मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी द्वारा शुक्रवार को विकास खंड मुरादाबाद के परिषदीय विद्यालयों उच्च प्राथमिक विद्यालय, चौधरपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकन्दरपुर कम्पोजिट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, मुरादाबाद ग्रामीण भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालय संचालित पाए गए। सिकन्दरपुर कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा 01 से 08 तक तथा चौधरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 06 से 08 तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में सकारात्मक, अनुशासित एवं प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कक्षाओं, शौचालयों एवं हैंडवॉश एरिया का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिकन्दरपुर कम्पोजिट में नामांकित 64 बच्चों तथा चौधरपुर में 134 बच्चों के सापेक्ष शत-प्रतिशत नामांकन एवं छात्र उपस्थिति पाई गई।उन्होंने सिकन्दरपुर कम्पोजिट विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का नियमानुसार पुनर्निर्माण एवं मिट्टी भराव कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का नियमानुसार निर्माण कराने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की भी समीक्षा की गई। चौधरपुर विद्यालय के खेल मैदान में नियमानुसार मिट्टी भराव कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी, मुरादाबाद ग्रामीण को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रहे, इसके लिए निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *