• Sun. Aug 23rd, 2026

3404 रसोइयों को मिला मुख्यमंत्री का उपहार प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण….

ByAajkijankirti

Aug 23, 2026

मुरादाबाद जनपद में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत करीब 3404 रसोइयां मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए उपहार से लाभान्वित हो रही हैं। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।कार्यक्रम में एमएलसी गोपाल अंजान, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई पहल की सराहना की।प्रदेश सरकार की इस पहल से जनपद की करीब 3404 रसोइयों को लाभ प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *