• Sun. Oct 11th, 2026

मुरादाबाद में मातृशक्ति सम्मान समारोह में एसएचजी की महिलाओं ने अतिथियों को बांधी राखी…

ByAajkijankirti

Aug 26, 2026

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों के लिए प्रदेश की सभी महिलाओं को सहयोगी सहित रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।बुधवार को मुरादाबाद के पंचायत भवन में आयोजित ‘मातृशक्ति को सम्मान’ समारोह में मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद समारोह में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं ने मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रशासक) डॉ. शैफाली सिंह चौहान, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। अतिथियों ने महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *