मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक रेलवे, आशुतोष शुक्ला द्वारा थाना जीआरपी मुजफ्फरनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार एवं सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। साथ ही, थाना हाजा में प्रचलित विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रों की सुरक्षा आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक रेलवे, मुरादाबाद द्वारा थाना परिसर में अधि0/कर्म0गण का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गय। जिसमें उनके द्वारा अधि0/कर्म0गण की समस्याओं को व्यक्तिगत रुप से सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।










