• Mon. Sep 21st, 2026

मंडलायुक्त ने तिगरी गंगा मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण…

ByAajkijankirti

Sep 19, 2026

मुरादाबाद मंडलायुक्त मंडल संगीता सिंह ने जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ के साथ तिगरी गंगा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र का स्थलीय जायजा लेते हुए आगामी तिगरी गंगा मेला के आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा तैयारियों को समयबद्ध ढंग से शुरू करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने आगामी मेले को लदृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, यातायात एवं पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।उन्होंने गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मेला क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मेला क्षेत्र में पोंटून पुल के बारे में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के साथ विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि पोंटून पुल के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जा चुका है। शासन से अनुमति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, उपजिलाधिकारी धनौरा शैलेश कुमार दुबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *