• Mon. Sep 7th, 2026

रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में राजपत्रित अधिकारीगण,थाना प्रभारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

ByAajkijankirti

Dec 12, 2025

मुरादाबाद पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारीगण एवं थानों पर नियुक्त समस्त मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान मिशन शक्ति केन्द्रों में संचालित रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला अपराध में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के संबंध में महिलाओं को जागरूक कराने, तथा महिलाओं से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *