• Wed. Feb 4th, 2026

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक…..

ByShaziya Ansari (Editor)

Jan 16, 2026

मुरादाबाद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा जनपद मुरादाबाद में आयोजित ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित किये जाने की तैयारियों/कार्य योजना के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में मॉकड्रिल के सम्बन्ध में उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा मुरादाबाद नीरज चक द्वारा मॉकड्रिल हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय के निर्देशन में मॉक ड्रिल के लिए एम०आई०टी० इंस्टीट्यूट रामगंगा विहार मुरादाबाद निर्धारित किया गया तथा चयनित स्थल पर निर्धारित समय पर ब्लैक आउट मॉकड्रिल के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा आवश्यक एम्बुलेंस चिकित्सा टीम सहित मॉकड्रिल में प्रतिभाग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा फायर टेंडर के साथ मॉकड्रिल में प्रतिभाग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया विद्युत विभाग को मॉकड्रिल स्थल एवं आस-पास के घरों में ब्लैक आउट किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर जिलाधिकारी (वित्त/रा०) द्वारा ब्लैक आउट मॉकड्रिल में आपदा मित्रों एवं एस०डी०आर०एफ० द्वारा प्रतिभाग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अग्निशमन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय, अधिशासी अभियंता लो०नि०वि० (प्रान्तीय खण्ड), आपदा विशेषज्ञ, सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा पंकज सक्सेना डिप्टी चीफ वार्डेन नागरिक सुरक्षा, प्रभागीय वार्डेन नागरिक सुरक्षा कटघर प्रभाग, सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता प्रभागीय वार्डेन नागरिक सुरक्षा प्रभाग सिविल लाईन, अशोक कुमार गुप्ता स्टाफ अधिकारी टू प्रभागीय वार्डेन कोतवाली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *