• Tue. Mar 10th, 2026

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन महेश्वरी ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर की प्रेस वार्ता…..

ByShaziya Ansari (Editor)

Jan 15, 2026

मुरादाबाद गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय स्थित कार्यालय पर कुलपति प्रोफेसर सचिन महेश्वरी ने विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर प्रेस वार्ता की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी । आपको बता दें कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की 158 परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू हो रही है ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारी कर रखी है वही सभी महाविद्यालयों को भी शासन के नकलविहीन तथा शुचितापूर्ण एग्जाम करने के निर्देशों से वाकिफ करा दिया है, साथ ही साथ यदि किसी महाविद्यालय में नकल करने की कोशिश की जाती है तो ऐसे में सेंटर इंचार्ज से लेकर प्राचार्य समेत सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी । वहीं महाविद्यालयों को सभी कमान सेंटर्स के साथ-साथ उनके नजदीकी थाने चौकियों के नंबर दिए गए हैं साथ ही साथ कुलपति प्रोफेसर सचिन महेश्वरी और कुल सचिव गिरीश द्विवेदी तथा परीक्षा नियंत्रक अमृत लाल का खुद का नंबर भी कमांड सेंटर की तरह काम करेगा । तो वही कुलपति परीक्षा के दौरान किसी भी महाविद्यालय का स्वयं निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर सचिन महेश्वरी ने परीक्षा में सहयोग दे रहे सभी महाविद्यालयों का धन्यवाद भी किया है । कुलपति ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि एक भ्रामक खबर विश्वविद्यालय के खिलाफ फैलाई जा रही है कि विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की साइट से डाउनलोड नहीं हो रहे हैं जो की पूरी तरीके से गलत है कोई भी ऐसी शिकायत कुलपति के पास अभी तक नहीं आई है। हालांकि कुछ इस तरह की शिकायतें जरूर आई है कि साइबर कैफे से एग्जाम फॉर्म भरने के दौरान उनका नंबर डाल दिया गया था जिस दौरान ओटीपी विद्यार्थियों के नंबर पर नहीं आ रहा है । ऐसी एक दो शिकायत जरूर आई है उसके लिए ओटीपी जो नंबर फीड किया गया है उसी पर आएगा ऐसे में विद्यार्थी इस नंबर का ओटीपी लेकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने मीडिया को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *