• Wed. Feb 4th, 2026

विधान परिषद डाo जयपाल सिंह व्यस्त की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनु श्रवण समिति की बैठक

ByShaziya Ansari (Editor)

Jan 27, 2026

मुरादाबाद सर्किट हाउस के सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की द्वितीय बैठक मा. सदस्य विधान परिषद उ.प्र. डा. जयपाल सिंह व्यस्त की अध्यक्षता में आहूत की गयी।
समिति के अध्यक्ष ने पूर्व बैठक में दिए गये निर्देशों की विभागवार उपलब्ध कराई गई अनुपालन आख्याओं की समीक्षा करते हुए आधी-अधूरी आख्याएं देने पर संबंधित अधिकारी को पूर्ण आख्या उपलब्ध कराते हुए जानकारी प्रदान कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष व विधायक कुन्दरकी द्वारा पीतल बस्ती-खरगपुर बाजे तक लगभग 3.5 मी० अवशेष सड़क को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। विधायक कुन्दरकी द्वारा विधानसभा कुन्दरकी में विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता, एस०डी०ओ० के बिजली घर पर बैठने के दिन निर्धारित कर बिजली घर पर चस्पा कराने के निर्देश दिये गये। विधायक बिलारी द्वारा नयी सड़कों के प्रस्ताव मांगे जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही अटल आवासीय विद्यालय पीपली तक जाने वाले मुख्य मार्ग जरगांव की ओर से लगभग 02 किमी0 रोड बनवाने का अनुरोध किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक निधि के अन्तर्गत लगने वाली हाईमास्ट लाइट हेतु ली जाने वाली धनराशि रू0 5000-7000/-, जोकि अन्य जनपदों में नहीं ली जा रही है, के विषय में जांच कराये जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही हाईमास्ट लाइट लगाये जाने हेतु द्वितीय किश्त जारी करने में अनावश्यक विलम्ब न किया जाए। बैठक में महापौर नगर निगम द्वारा लाइन पार क्षेत्र में सी०एम० ग्रिड योजना के अन्तर्गत अण्डर ग्राउण्ड कराये जा रहे विद्युत तारों का कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये ताकि किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने से बचा जा सके। विधायक ठाकुरद्वारा ने विद्युत में तैनात संविदा कर्मियों के उसी क्षेत्र में तैनात से विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार से बचने हेतु संविदा कर्मियों का पास के उपकेन्द्र में स्थानान्तरण करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। विधायक बिलारी द्वारा उनके क्षेत्र में मण्डी समिति का निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया गया। जल निगम विभाग द्वारा उखाड़ी गयी सड़कों को पुनः तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में समिति द्वारा जनपद मुरादाबाद में नगर निगम द्वारा कराये गये कार्यों की प्रशंसा भी की गयी। समिति ने उदीषा चैपाला साहित्यिक महोत्सव के सफल आयोजन हेतु मण्डलायुक्त मुरादाबाद एवं महापौर मुरादाबाद की सराहना करते हुए बधाई दी।
बैठक में सदस्य विधान परिषद रामगोपाल उर्फ गोपाल अन्जान, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक कुन्दरकी रामवीर सिंह, विधायक ठाकुरद्वारा नवाब जान खां, विधायक बिलारी मौ० फहीम इरफान, विधायक कांठ कमाल अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त श्रम रोजगार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, सहित जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुखगण व नामित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *