मुरादाबाद। फलाहे दारैन इण्टर कालिज में परंपरागत तरीके से 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कालिज में जिलाअधिकारी मुरादाबाद के निर्देश पर जिला कुष्ठरोग अधिकारी डा0 भास्कर अग्रवाल ने छात्रों को कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जानकारी एवम बचाव के प्रति जागरूक किया वहीं उप क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी मनोज कुमार ने नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे बचाव के लिए प्रेरित किया साथ ही नशीले पदार्थो का सेवन न करने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी धवल दीक्षित, एवम् कशिश वारसी ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के सिद्धांत, मानवीय अधिकार एवम् कतव्यों पर रोशनी डाली। इस मौके पर जादूगर अजय दिवाकर ने बेहतरीन प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी जादू की कलाओं से मद्यनिषेध के प्रति सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान मद्यनिषेध विभाग द्वारा आयोजित होने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय के 16 प्रतिभावान छात्रों को स्मृति पत्र एवम् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में नव स्थापित सोलर सिस्टम का भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हसनैन अख्तर, प्रबंधक शहज़ाद अनवर शम्सी, कोषाध्यक्ष शमसुर रहमान, उपाध्यक्ष मोहम्मद आज़म शम्सी, उप प्रबंधक अशरफ अज़ीम शम्सी, मोहम्मद अरशद शम्सी, मोहम्मद बुरहान शम्सी, मोहम्मद उजैर शम्सी, विकार अहमद शम्सी, मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद जुबैर शम्सी, प्रधानाचार्य रफी उद्दीन, व विद्यालय के समस्त शिक्षकों आदि ने उपस्थिति दर्ज करायी।




