• Wed. Feb 4th, 2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउन्ड पर आयोजित परेड समारोह का मान-प्रणाम ग्रहण कर शुभारम्भ…….

ByShaziya Ansari (Editor)

Jan 26, 2026

मुरादाबाद सतपाल अंतिल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउन्ड पर आयोजित परेड समारोह का मान-प्रणाम ग्रहण कर शुभारम्भ किया गया । परेड के मुख्य अतिथि जे0पी0एस0 राठौर(राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग उ0प्र0) द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड द्वारा हर्ष फायरिंग की कार्यवाही कर मंच के सामने से गुजरते हुये शानदार प्रदर्शन किया गया । तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि के साथ सभी को कर्तव्यपरायणता, देश की अखण्डता, सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी । इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड के प्रथम कमाण्डर राजेश कुमार क्षेत्राधिकारी हाईवे, परेड के द्वितीय कमाण्डर रविन्द्र प्रताप सिंह (निरीक्षक), तृतीय कमाण्डर उ0नि0 अमित कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कार,पदक,प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम के अवसर पर आंजनेय कुमार सिंह (आयुक्त मुरादाबाद मण्डल) मुनिराज जी पुलिस उप-महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद, अनुज कुमार, जिलाधिकारी मुरादाबाद, श्री कु0 आकाश सिंह,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कु0 रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य माननीयों, पुलिस,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनपद मुरादाबाद के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *