मुरादाबाद पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद व अन्य राजपत्रित अधिकारीगण के साथ गार्द सलामी के पश्चात पुलिस कार्यालय एवं पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।




