• Sat. Jun 20th, 2026

नवागत जिलाधिकारी ने संभाला चार्ज, आमजन की समस्याओं का समाधान होगी सर्वोच्च प्राथमिकता…..

ByAajkijankirti

May 5, 2026

मुरादाबाद नवागत जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने मुरादाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है।जिलाधिकारी कोषागार में चार्ज संभालने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का परिचय लिया।मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं को गंभीरतापूर्वक प्रभावी बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापरक समाधान भी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है इसके लिए जनसुनवाई को सख्ती से प्रभावी बनाया जाएगा।सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में समयबद्धता के साथ ही सीएम डैशबोर्ड के सभी बिंदुओं और मानकों का संतृप्तिकरण होगा।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना और शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने दो टूक यह भी कहा कि आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें संबंधित सक्षम अधिकारी के पास दर्ज कराएं और इस दौरान इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी कृत्य से शांति और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बिल्कुल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *