• Thu. May 7th, 2026

जनगणना 2027 के प्रथम चरण, में स्तरीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित…

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित बापू सभागार में उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गणना प्रक्रिया का प्रथम चरण दिनांक 07 मई 2026 से प्रारंभ होकर 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार से संबंधित विवरण भर सकेंगे। प्रशिक्षण सत्र में स्व-गणना की प्रक्रिया को पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इसके क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें, जिससे 22 मई 2026 से प्रारंभ होने वाली प्रगणकों द्वारा जनगणना की प्रक्रिया को सुगमता, शुद्धता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ममता मालवीय, जॉइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे, जिला विकास अधिकारी गोविंद बल्लभ पाठक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *