• Fri. Jul 24th, 2026

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर और विकास भवन का किया निरीक्षण….

ByAajkijankirti

May 6, 2026

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कलेक्ट्रेट परिसर और विकास भवन परिसर का निरीक्षण किया।कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूरे परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यालय में कंप्यूटर, इंटरनेट एवं विद्युत आदि के लिए प्रयुक्त तार लटकते हुए नहीं होने चाहिए इसलिए इन तारों को सुरक्षित कराया जाए। जिन कार्यालय में फर्नीचर खराब स्थिति में है उसे निष्प्रयोज्य घोषित कराते हुए नया फर्नीचर खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि फर्नीचर की खरीद के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कार्यालय में फर्नीचर की एकरूपता बनी रहे। क्षतिग्रस्त दरवाजे एवं दीवारों की मरम्मत करने के संबंध में भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में आमजन की सुविधा और बेहतर माहौल के दृष्टिगत सभी जरूरी कार्य कराए जाएं, इसके लिए परिषद से बजट की उपलब्धता हेतु मांग पत्र भेजा जाए। विकास भवन में जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी, मनरेगा कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई एवं कार्यालय कार्यों का जायजा लिया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, जॉइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *