• Wed. Sep 9th, 2026

मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला द्वारा थाना जीआरपी मेरठ सिटी का वार्षिक निरीक्षण…

ByAajkijankirti

May 7, 2026

मुरादाबाद रेलवे पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला थाना जीआरपी मेरठ सिटी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा/कानून-व्यवस्था स्थिति, अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा तथा पैट्रोलिंग की समीक्षा कर थाना भवन, मालखाना, कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हैल्प डैस्क, शस्त्रागार तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अभिलेख निरीक्षण के दौरान थाने पर प्रचलित रजिस्टर तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों/अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा लंबित मामलों/अभियोगों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी मेरठ सिटी, नीरज तोमर एवं अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *