मुरादाबाद पंचायत भवन सभागार में नन्ही सी चिड़िया ट्रस्ट द्वारा छात्राओं की फीस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने प्रतिभाग कर उपस्थित स्कूली छात्राओं को शिक्षा एवं पुस्तकों के महत्व के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अभ्युदय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बेटियों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं को फीस सहायता हेतु चेक वितरित किए गए। समारोह में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।






