• Tue. May 12th, 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कलश यात्रा” का भव्य आयोजन….

ByShaziya Ansari (Editor)

May 11, 2026

मुरादाबाद में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद मुख्यालय पर पंचायत भवन में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कलश यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं एवं आम जन की सहभागिता के साथ प्रातः दस बजे पंचायत भवन परिसर में सोमनाथ मंदिर से लाई गई हवन सामग्री से मंत्रोच्चार, कलश पूजा, शिव अर्चना के साथ हवन किया गया। जिसमें नगर के महापौर विनोद अग्रवाल, अल्पना गुप्ता एवं अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।ज़िला विद्यालय निरीक्षक के सौजन्य से आकांक्षा विद्यापीठ की छात्राओं द्वारा शिव स्तुति का प्रस्तुतीकरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सौजन्य से पंचायत भवन के बाह्य परिसर में सोमनाथ मंदिर की आकर्षक रंगोली बनाई गई।समाजसेवी गुरबिंदर सिंह के सौजन्य से विधिवत रूप से संपूर्ण विधि विधान के साथ हवन का कार्यक्रम सुसंपन्न किया गया।कार्यक्रम के उपरांत अल्पना गुप्ता जी ने बबीता मेहरोत्रा की टीम के साथ भक्तिपरक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा पंचायत भवन से पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर के लिए आरम्भ की।पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में सभी महिला भक्तजनों ने पूर्ण भक्तिभाव के साथ भगवान शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना संपन्न की।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी जी बी पाठक, उपायुक्त स्वत रोजगार राजनाथ भगत, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्वेतांक पाण्डेय, उप निदेशक कृषि एस के द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे, डीपीआरओ श आलोक शर्मा, सह ज़िला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा, पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *