• Tue. May 12th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की कलेक्ट्रेट में बैठक संपन्न….

ByShaziya Ansari (Editor)

May 11, 2026

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति के सदस्यों, थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कम्पनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि 01 हेक्टेयर में अधिक से अधिक 07 बैग यूरिया के दिये जा सकेंगे तथा जिन कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है उनको खाद फार्मर आईडी देखकर ही विक्रय की जाये तथा जिन कृषकों द्वारा अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी गयी है उन कृषकों को खतौनी एवं आधार कार्ड पर ही जोत के अनुसार उर्वरकों का विक्रय किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कृषकों द्वारा अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी गयी है वह शीघ्र ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री आवश्य करा लें ताकि भविष्य में उर्वरक लेने में कोई समस्या न हो।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि फार्मर रजिस्ट्री/जोत के आधार पर फसल की जरूरत के अनुसार ही कृषकों को उर्वरकों का वितरण किया जाये और किसी प्रकार का यूरिया का अन्य जनपद/राज्य में डाइवर्जन न होने दिया जाये।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही जनपद मुरादाबाद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि जनपद में यूरिया 26282.171 मी0टन, डी0ए0पी0 5267.700 मी0टीन, एम0ओ0पी0 1618.4 मी0टन0, एन0पी0के0 13309.300 मी0टन0 एवं एस0एस0पी0 2664.9 मी0टन जनपद मुरादाबाद में उपलब्ध है, जबकि यूरिया 10644 मी0टन, डी0ए0पी0 1753 मी0टन, एन0पी0के0 2523 मी0टन0, एम0ओ0पी0 231 मी0टन0 एवं एस0एस0पी0 396 मी0टन कुल 15567 मी0टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, जिसका वितरण प्रतिदिन कराया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, जॉइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे, उप निदेशक कृषि संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *