बरेली जोन की 64वीं अन्तर जनपदीय पुलिस तैराकी एवं महिला/पुरूष क्रासकन्ट्री प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आयोजन दिनांक 11.05.2026 से आज दिनांक 13.05.2026 तक 9वीं वाहिनी पी0ए0सी0 मुरादाबाद के तरणताल पर किया गया, जिसमें बरेली जोन के जनपद बरेली, पीलीभीत, बदायूँ, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, शाहजहाँपुर, अमरोहा तथा बिजनौर की टीमों के कुल 148 खिलाडियों ने भाग लिया। गत वर्ष भी उक्त प्रतियोगिता जनपद मुरादाबाद में आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 11.05.2026 को कुवंर आकाश सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया एवं समापन दिनांक 13.05.2026 को कुवंर आकाश सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया। तैराकी प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा ने 10 गोल्ड प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ टीम प्राप्त होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि जनपद बरेली की टीम 06 गोल्ड प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। वाटर पोलो का फाइनल मैच मुरादाबाद व अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमे अमरोहा के खिलाडियों ने शानदार प्रर्दशन करते हुये 07-03 से जनपद मुरादाबाद को हराकर सर्वश्रेष्ठ टीम होने का गौरव प्राप्त किया। 50 मी0 फ्री स्टाईल मे कपिल अत्री मुरादाबाद ने प्रथम व संदीप बरेली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया । मुख्य आरक्षी नन्दन राणा जनपद अमरोहा ने 05 गोल्ड प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ तैराक होने का गौरव प्राप्त किया। क्रासकन्ट्री प्रतियोगिता पुलिस लाइन में आयोजित की गयी, जिसमें पुरूष वर्ग में जनपद रामपुर की टीम ने 35 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व मुरादाबाद की टीम ने 43 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा महिला वर्ग में जनपद मुरादाबाद 22 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद बरेली ने 26 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में अश्वनी कुमार जनपद संम्भल को सर्वश्रेष्ठ धावक घोषित किया गया, तथा महिला वर्ग में पूजा जनपद मुरादाबाद को सर्वश्रेष्ठ धाविका घोषित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में रूपेश कौशिक, सतीश कुमार, रवि शर्मा, रविन्द्र कसाना ने निर्णायक की भूमिका निभाई।







