मुरादाबाद थाना नागफनी क्षेत्रांतर्गत रात्रि में एक पीतल कारोबारी इमरान पुत्र मौ0 उस्मान निवासी अकबर कम्पाउण्ड थाना नागफनी, मुरादाबाद के घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के दौरान बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर, परिवार के सदस्यों को डरा धमकाकर नगदी, सोने के आभूषण लूट कर भाग गये थे, जिससे क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया था। उक्त गंभीर घटना के संबंध में वादी मौ0 इमरान की तहरीर के आधार पर थाना नागफनी पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा-331(8),310(2),311 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा उक्त सनसनी खेज घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर, मुरादाबाद के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए, मुखबिर की सटीक सूचना, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं विश्लेषण के आधार पर आज दिनांक 14.05.2026 को डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 05 शातिर अभियुक्तों 1- अरशद वारसी पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा उम्र करीब 27 वर्ष,2-कुलदीप पुत्र राकेश निवासी ग्राम मनोहरपुर पोस्ट उमरी सब्जीपुर थाना मझोला, मुरादाबाद उम्र करीब 26 वर्ष, 3-रवि कुमार पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम बिजरा पोस्ट व थाना नोगांवा सादात जनपद अमरोहा उम्र करीब 26 वर्ष, 4-निक्की पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम तिगरिया भूड थाना गजरौला जनपद अमरोहा, 5-अरीबा पुत्री मौ0 इमरान निवासी अकबर कम्पाउण्ड थाना नागफनी, मुरादाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में लूटी गयी नकदी 47,24,000/- (सैंतालीस लाख चौबीस हजार रुपये), घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र (01 अवैध तमंचा 32 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 03 अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस) व 02 कार बरामद की गयीं हैं। साक्ष्य संकलन/बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा-317(3) बीएनएसएस व 3/25 आर्म्स की बढोत्तरी की गई है, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त-*1-अरशद वारसी पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा उम्र करीब 27 वर्ष2-कुलदीप पुत्र राकेश निवासी ग्राम मनोहरपुर पोस्ट उमरी सब्जीपुर थाना मझोला, मुरादाबाद उम्र करीब 26 वर्ष3-रवि कुमार पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम बिजरा पोस्ट व थाना नोगांवा सादात जनपद अमरोहा उम्र करीब 26 वर्ष4-निक्की पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम तिगरिया भूड थाना गजरौला जनपद अमरोहा उम्र करीब 19 वर्ष5-अरीबा पुत्री मौ0 इमरान निवासी अकबर कम्पाउण्ड थाना नागफनी, मुरादाबाद उम्र करीब 21 वर्षअरशद वारसी ने पूछताछ में बताया कि उसका इमरान की पुत्री के साथ पिछले 08-09 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इमरान अपनी पुत्री की शादी अरशद के साथ नहीं करना चाहते थे, क्योंकि दोनों की जाति अलग-अलग थी। इमरान की पुत्री ने अरशद वारसी को बताया था कि उसके पिता एक संपन्न कारोबारी हैं और उनके घर में हमेशा काफी नकदी रखी रहती है। घर में पैसे के आने और जाने की उसे पूरी जानकारी रहती थी। इसी लालच में उन्होंने योजना बनाई कि यदि यह पैसा उन्हें मिल जाए, तो उनका जीवन अच्छे से व्यतीत हो सकता है। इमरान की पुत्री इस संबंध में समय-समय पर अरशद को घर की पूरी जानकारी देती रही। उसने घटना से करीब एक महीने पहले ही अरशद वारसी को घर की चाबियां दे दी थीं तथा घटना वाले दिन घर पहुँचने पर मुख्य द्वार (मेन गेट) खोलने का आश्वासन भी दिया था। इस योजना पर विश्वास करते हुए अरशद ने कुलदीप से सम्पर्क किया, कुलदीप ने रवि से सम्पर्क किया, रवि ने निक्की से बात की, निक्की का सम्पर्क उसके दोस्त आदित्य से होता है, आदित्य अपने साथ बिट्टू व 03 से 04 अज्ञात व्यक्ति प्लानिग के साथ आये तथा उपयुक्त अवसर मिलने पर अभियुक्तों ने योजनाबद्ध तरीके से रात्रि के समय घर में प्रवेश कर डकैती की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
*टीम ए-*1-प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार थाना नागफनी2-व0उ0नि0 सनुज कुमार थाना नागफनी3-उ0नि0 तेजेन्द्र सिंह थाना नागफनी4-उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह थाना नागफनी5-है0का0 अनिल सर्विलांस मय टीम6-का0 विपिन कुमार थाना नागफनी7-का0 सुधीर वर्मा थाना नागफनी
*टीम बी-*1-उ0नि0 केशव त्यागी थाना नागफनी2-उ0नि0 नरेश कुमार थाना नागफनी3-कां0 आकाश कुमार थाना नागफनी4-कां0 अर्जुन त्यागी थाना नागफनी5-कां0 नवीन तोमर थाना नागफनी
*टीम सी-*1-उ0नि0 अनुज चौधरी थाना सिविल लाईन्स2-उ0नि0 अरुण वर्मा थाना सिविल लाईन्स3-उ0नि0 राजीव गंगवार थाना सिविल लाईन्स4-हे0कां0 अंकुल थाना सिविल लाईन्स5-कां0 कुलदीप थाना सिविल लाईन्स
*टीम डी-*1-उ0नि0 मोहित शर्मा थाना नागफनी2-उ0नि0 विवेक यादव मय एसओजी टीम 3-उ0नि0 अमित थाना मझोला4-उ0नि0 राहुल थाना मुगलपुरा5-हे0कां0 मिन्टू सिंह6-उ0नि0 सतीश कुमार थाना मझोला7- है0का0 रईस अहमद8- कां0 रवि तोमर9- कां0 विष्णु कुमार


