• Sat. Jul 25th, 2026

थाना डिलारी क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिसचौकी ढकिया का उद्घाटन किया गया ..

ByAajkijankirti

May 17, 2026

मुरादाबाद थाना डिलारी क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी ढकिया का उद्घाटन ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद द्वारा जिलाधिकारी मुरादाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद की उपस्थिति में फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया । नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी ।उद्घाटन उपरांत अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा, थाना प्रभारी डिलारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *