• Mon. May 25th, 2026

जिलाधिकारी व एस एस पी ने शहर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया…

ByShaziya Ansari (Editor)

May 25, 2026

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने संयुक्त रूप से शहर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भ्रमण कचहरी से प्रारंभ होकर बारादरी, बुध बाजार, टाउन हॉल, चमक का पुल होते हुए इंपीरियल तक किया गया।निरीक्षण के दौरान बारादरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था को तत्काल सुधारने एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।नालियों के ऊपर अतिक्रमण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया कि फुटपाथों पर अवैध कब्जा न करें तथा अपने वाहनों को घरों अथवा निर्धारित स्थानों पर खड़ा करें। फुटपाथ आमजन के पैदल चलने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखें, अन्यथा नगर निगम द्वारा जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।बारादरी चौराहे पर चोक पड़े नाले की सफाई कराने के निर्देश देने के साथ ही अपर नगर आयुक्त को नाले को ढकवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने सड़क किनारे बने मकानों के अधिक निकले हुए छज्जों का संज्ञान लेते हुए एमडीए अधिकारियों को संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।चमक के पुल चौराहे पर सड़क पर खड़े वाहनों के संबंध में ट्रैफिक पुलिस को सख्त कार्रवाई करते हुए चालान करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं सिविल डिफेंस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *