• Sat. Jun 6th, 2026

पुलिस महानिदेशक (DG) रेलवे ने कन्ट्रोल रुम में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में प्रकाश डी0, पुलिस महानिदेशक (DG) रेलवे द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस कन्ट्रोल रुम मुख्यालय लखनऊ व सभी अनुभागों के कन्ट्रोल रुम में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों में चयनित पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। राजकीय रेलवे पुलिस कन्ट्रोल रुम लखनऊ में कार्यरत उ0नि0 जितेन्द्र जायसवाल द्वारा सभी 6 अनुभागों के कन्ट्रोल रुम में कार्यरत कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान समय से करते हुए प्रतिदिन 24 घंटे सतर्कता बरती गई। जिसमें अनुभाग लखनऊ से मु0आ0 अमित सोनी, अनुभाग गोरखपुर से मु0आ0 रणवीर प्रसाद, अनुभाग मुरादाबाद से मु0आ0 प्रमोद कुमार, अनुभाग प्रयागराज से का0 निशान्त दुबे, अनुभाग आगरा से मु0आ0 लाखन सिंह, अनुभाग झांसी से का0 देवेन्द्र सिंह चयनित हुए। सभी चयनित पुलिसबल को पुलिस महानिदेशक (DG) रेलवे द्वारा उनकी सतर्कता की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *