• Fri. Jul 17th, 2026

51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर (वुशु) पुरुष प्रतियोगिता-2026..

ByAajkijankirti

Jul 17, 2026

मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी अनुभाग द्वारा जीआरपी लाइन मुरादाबाद के आदेश कक्ष में कर्मचारियों का अर्दली रूम किया गया तथा प्रचलित अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान दिनांक 21.06.2026 से 24.06.2026 तक 34वीं वाहिनी पी.ए.सी., वाराणसी में आयोजित 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर (वुशु) पुरुष प्रतियोगिता-2026 में जीआरपी जोन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 90+ किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी मु0आ0 देवेन्द्र नियुक्ति जीआरपी लाइन मुरादाबाद को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदत्त मेडल एवं खेल प्रमाण-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500/- का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित स्टोर रूम का निरीक्षण कर उपलब्ध सामग्री, अभिलेखों एवं रख-रखाव व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सामग्री का सुव्यवस्थित रख-रखाव, नियमित सत्यापन तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शासकीय सामग्री एवं संसाधनों के सुरक्षित संरक्षण तथा उनके प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *