• Thu. Oct 22nd, 2026

विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

ByAajkijankirti

Dec 15, 2025

मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अनुसार विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति योजना, उद्यान, कृषि, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, दुग्ध विकास, पशुपालन विभाग, पेंशन योजना, मत्स्य उत्पादन, ग्रामीण स्टेडियम, सिंचाई और आइजीआरएस सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *